CG – लिव इन में रहने वाली युवती की मौत: प्रेगनेंट होने पर प्रेमी ने जबरन खिलाई गर्भ निरोधक दवा, प्रेमिका की हो गई मौत, बॉयफ्रेंड निकला शादीशुदा

लिव इन में रहने वाली युवती की मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका का जबरन गर्भपात कराने के लिए दवाई खिलाई थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। मामले में मृतिका के परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका मेडिकल कॉलेज मार्ग अंबेडकर आवास के पास किराए के मकान में रहती थी। लिव इन में उसका पार्टनर दानिश खान रहता था। आरोपी युवती के साथ लगातार असुरक्षित यौन संबंध बनाता रहा, जिसके कारण वो गर्भवती हो गई। इधर प्रेग्नेंसी का पता चलने पर प्रेमी ने उसके लिए अबॉर्शन की दवाई लायी और खिला दिया। बिना डॉक्टर की सलाह के युवक ने प्रेमिका को गर्भपात की दवाई खिला दी, जिसकी वजह से लड़की की तबीयत बिगड़ गयी।

उसे इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां 8 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत बहुत अधिक खून बह जाने के कारण हुई थी। युवती की संदिग्ध मौत का मामला परिजनों ने दर्ज कराया। युवती के परिजनों ने बताया कि आरोपी दानिश खान ने खुद को अविवाहित बताया था, जबकि वो पहले से शादीशुदा था। परिजनों ने कहा कि आरोपी उनकी बेटी को प्यार का झूठा झांसा देकर उसके साथ रह रहा था और उसका यौन शोषण कर रहा था।

आरोपी रायगढ़ के ही इंदिरा नगर का रहने वाला था। पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टरों से भी बात की, जहां युवती की मौत हुई थी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि अपनी प्रेमिका को उसने गर्भपात की दवाई खिलाई थी, जिसके कारण उसकी तबियत खराब हो गई थी। 30 मई को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...