BSP ED, निगम और दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सयुंक्त कार्रवाई: रोड साइड ठेले वालों पर फाइन… मवेशियों की धड़पकड़… जर्जर क्वार्टर से कब्जेधारियों को भी हटाया गया

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाये, प्रवर्तन विभाग (ED) द्वारा बुधवार को ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम भिलाई के साथ संयुक्त रूप से मुख्य मार्ग सेंट्रल एवेन्यू, फारेस्ट एवेन्यू में ठेले खोमचों वालो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत सड़को के किनारे से ठेले खोमचों वालो को हटाया गया व पेनाल्टी लगाया गया। इन ठेले वालो द्वारा ठेले को सड़क के किनारे खड़े करने के वजह से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाएं भी होती है। दस ठेले वालो को पेनाल्टी लगाया गया व शेष को समझाइश दिया गया।

प्रवर्तन विभाग के अनुसार, सड़क यातायात बाधित करने वाले ठेले वालो के विरुद्ध संयुक्त अभियान जारी रहेगा। सेक्टर-6, एवेन्यू सी ब्लॉक-04 से बारह अवैध कब्जेधारिओ को पूर्व में नोटिस दिया गया था, आज खाली करवा दिया गया, ये अनफिट ब्लॉक्स रहने लायक नही है, आकस्मिक दुर्घटना के वजह से जान माल की हानि हो सकती है। अवैध कब्जेधारिओ द्वारा इन अनफिट ब्लॉक्स में जबरिया कब्जा कर के अवैध रूप से राह रहे थे।

प्रवर्तन विभाग के अनुसार, पूर्व में भी इन्हें नोटिस व समझाइश दी गयी थी। साथ ही विभाग द्वारा कल सयंत्र के भीतर से छः मवेशी पकड कर भिलाई गौठान को सौपा गया ।सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु सयंत्र के भीतर व टाउनशिप में आवारा पशुयों को पकड़ कर गौठान भेजने का अभियान निरंतर चलाया जाता है।अवैध कब्जेधारिओ व भूमाफ़ियायो के विरुद्ध प्रवर्तन विभाग द्वारा आगे भी अभियान जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...

धमतरी में कांग्रेस नेता के घर ED की दबिश,...

धमतरी। धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब...

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...