सूरजपुर के नए पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने किया पदभार ग्रहण, जिला पुलिस कार्यालय में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

सूरजपुर। जिले के नए पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का पदभार बुधवार, 31 मई 2023 को ग्रहण करने जिला पुलिस कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तत्पश्चात् उन्होंने जिले का पदभार ग्रहण किया। पूर्व पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा नवागंतुक पुलिस अधीक्षक एलिसेला को जिले के हालातों एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक जानकारी देते जिले का चार्ज सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने जिला पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का जायजा लिया एवं शाखा प्रभारियों की बैठक लेकर तत्परतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।

आईपीएस आई कल्याण एलिसेला 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है। इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बलौदाबाजार, सुकमा एवं बीजापुर के पद पर पदस्थ रहे है। जिले का कार्यभार संभालने के बाद नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने जिले के पत्रकारगणों से चर्चा कर जिले में बेहतर पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण पर जोर देने कहा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह सहित जिला पुलिस कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...