नगर पालिक निगम भिलाई से 11 कर्मचारी हुए रिटायर, अर्धवार्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण कर हुए सेवानिवृत्त, निगम सभागार में दी गई भावभीनी विदाई

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में सेवानिवृत्त होने वाले 11 कर्मचारियों को आज भावभीनी विदाई दी गई। अलग-अलग विभाग में पदस्थ तथा अलग-अलग जोन क्षेत्रों में पदस्थ आज 11 कर्मचारी भिलाई निगम से सेवानिवृत्त हो गए हैं। इन सभी कर्मचारियों को नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त के अवसर पर विदाई देकर इनका सम्मान किया।

विदाई के अवसर पर आयुक्त रोहित व्यास ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारियों को एक न एक दिन सेवानिवृत्त होना ही है। परंतु बिना दाग के तथा अच्छी छवि बना कर सेवानिवृत्त होना महत्वपूर्ण होता है। कर्मचारी हर कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए अपनी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा भाव से कार्य किए हैं। इतने वर्षों के कार्यों के बाद निगम से विदाई का पल कठिनाइयों से भरा होता है।

आज सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में रमेश कुमार साहू आत्मज धनसाय साहू सहायक ग्रेड 2 संपत्तिकर विभाग, संतोष कुमार जोशी आत्मज डीआर जोशी राजस्व उपनिरीक्षक संपदा विभाग, दीपक कुमार यादव खोरबहरा राम सहायक मैकेनिक जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर, चतुरसिंह चंद्राकर आत्मज केशवराम चंद्राकर पंप सहायक जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, मदन सिंह आत्मज नंदकिशोर हेल्पर क्लीनर जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर, सुखी राम साहू आत्मज अमरुत फील्ड वर्कर जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर, राममूर्ति आत्मज् टी बुद्दैया मजदूर उद्यान विभाग, चंपाबाई आत्मज तुकाराम सफाई कामगार जोन क्रमांक एक नेहरू नगर, जगनू राम आत्मज बोथलू सफाई कामगार जोन क्रमांक एक नेहरू नगर, चेतराम आत्मज तीजऊ सफाई कामगार जन स्वास्थ्य विभाग एवं विष्णु राम साहू आत्मज भरतलाल साहू सफाई कामगार उद्यान विभाग सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के सभी अनुभवों को निगम के कर्मचारियों से साझा किया। इस अवसर पर अप्पर आयुक्त अशोक द्विवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, संजय शर्मा, शरद दुबे, जय जैन तथा अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...