PM मोदी आएंगे भिलाई: IIT भिलाई का करेंगे लोकार्पण… प्रधानमंत्री इस दिन आएंगे भिलाई

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही भिलाई आने वाले है। आईआईटी भिलाई का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अगस्त को भिलाई आएंगे। पीएमओ ने आईआईटी को इस संबंध में सूचना दी गई है। हालांकि पीएमओ की ओर से अभी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। करीब एक सप्ताह बाद इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी सीधे हवाई मार्ग से कुटेलाभाठा भिलाई आईआईटी कैम्पस में पहुंचकर आईआईटी का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम करीब दो घंटे का रह सकता है। इस दौरान वे छात्रों से भी मिल सकता हैं। हालांकि इससे पहले मई के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री के आने की योजना बनाई गई थी। लेकिन पानी और भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह से लोकार्पण की तारीख बढ़ा दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...