भिलाई। आज सुबह की सबसे बड़ी खबर भिलाई-3 से आ रही है। जहां एक युवक की हत्या हो गई है। जिस युवक की हत्या हुई है, उसके किडनैपिंग की चर्चा है। कहा जा रहा है कि वह 31 मई की रात से लापता था, आज शव मिला है। शव तालाब में मिला है। एक्टिवा के साथ शव को बांधा गया था। ताकि, वह ऊपर न आ सके। भिलाई-3 थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब तक पुलिस की ओर से पुख्ता अपडेट्स नहीं आए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक ऑनलाइन सट्टे में इन्वॉल्व था। मिली जानकारी के मुताबिक ने बताया कि एकता नगर भिलाई 3 निवासी ओम प्रकाश साहू 43 वर्ष है। वह अपने घर से 31 मई की रात से लापता था। देर रात घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। 1 जून को घर के मोबाइल पर 30 लाख की फिरौती का डिमांड किया गया। जिसकी जानकारी पुलिस को परिजनों ने दी। मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने फीरौती की डिमांड करने वाले युवक को पकड़ लिया है। आरोपी से पूछताछ में बताया कि ओमप्रकाश साहू की हत्या कर लाश को एक्टिवा में बांधकर तालाब में फेंक दिया है। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने शव और वाहन को बरामद कर लिया है। हत्याकांड में 6 से अधिक आरोपी के शामिल होने की जानकारी है। मामले में सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि युवक की हत्या हुई है। पुलिस जांच में जूटी हुई है।
भिलाई-3 में किडनैपिंग के बाद मर्डर: 30 लाख की फिरौती की चर्चा…हत्या कर एक्टिवा में बांध दिया शव फिर तालाब में फेंक दिया, पुलिस कर रही कई एंगल से जांच

Previous article
खबरें और भी हैं...संबंधित
हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...
भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...
विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...
बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...
बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...
बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...
बालोद एसिड अटैक का खुलासा : प्रेमी ने दोस्त...
बालोद। बालोद शहर में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर हुए एसिड अटैक की वारदात का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया...
