ECI ने अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की डेडलाइन की जारी… 3 साल से एक ही जगह पदस्त अफसरों को 31 जुलाई तक हटाने के निर्देश; चुनाव के बाद इस दिन तक बनेगी CG में सरकार

रायपुर। इस साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ समेत 5 अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों को अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए कहा है। इसमें छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा गया है, जिसमें राज्य में 3 साल या उससे ज्यादा समय तक एक ही जगह में पोस्टेड अधिकारियों का ट्रांसफर करने कहा है। इसके लिए 31 जुलाई तक की डेडलाइन तय की गई है और जानकारी इलेक्शन कमीशन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

DB डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विशेष तौर पर फील्ड से जुड़े अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की बात कही गई है। जिसमें कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम, रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर, तहसीलदार, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर समेत कई अधिकारी वहीं ये नियम पुलिस विभाग के लिए भी लागू होंगे। आईजी, डीआईजी,एसपी, एडिशन एसपी, डीएसपी, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर के अलावा कई अधिकारी शामिल हैं।

राज्य में सरकार के गठन की भी तारिक चुनाव आयोग ने जारी की है। यानी इस दिन तक हर हाल में राज्यों मे चुनाव होकर सरकार का गठन करना जरूरी है। छत्तीसगढ़ में इसके लिए 3 जनवरी 2024 तक की समय सीमा तय की गई है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले 4-5 महीनों में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है और दिसंबर में नतीजे भी आ सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...