भेंट मुलाकात करने सेक्टर-9 पहुंचे MLA देवेंद्र यादव… नागरिकों का जाना हालचाल; जनता से जानी उनकी समस्या

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार आम नागरिकों के साथ भेंट मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही लोगों को कई सौगातें भी दे रहे है। इस कड़ी में वे शनिवार को सेक्टर 9 वार्ड 69 पहुंचे। जहां उन्होंने सेक्टर 9 वार्ड के नागरिकों से मिले उनका हालचाल जाना, सब का कुशल क्षेम पूछा। बड़ो को प्रणाम कर सब से आशीर्वाद लिए साथ ही वार्ड के छोटे बच्चों व युवाओं को प्यार दिया। विधायक को अपने वार्ड में देख कर लोग। इससे वार्ड के युवाओं व नागरिकों में बहुत हर्ष का माहौल रहा।

साथ वार्ड का भ्रमण किए। लोगों से भेंट मुलाकात किए। जमीन पर बैठकर विधायक यादव ने लोगों के साथ बैठकर चाय पिया और वार्ड और शहर की समस्याओं के साथ विकास पर चर्चा की। विकास की बातें हुई। लोगों ने अपने वार्ड की छोटी मोटी समस्याएं बताई। लोगों ने विकास को लेकर लंबी और सार्थक चर्चा की। चर्चा के दौरान लोगों ने बताया कि, बीते कुछ सालों में जब से वे विधायक बने है, तब से लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सेक्टर में सड़क,नाली,बिजली, पानी,उद्यान सौंदर्यीकरण से लेकर सभी सड़को को धूल मुक्त करने के लिए पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है। सेक्टर एरिया के बैक लाइन की समस्या का समाधान किया जा रहा है।

सिर्फ यही नहीं सीएम भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजनाओं का भी लाभ घर घर पहुंचा रहे है। सेव वार्ड के लगभग हर परिवार का राशन कार्ड बनाया गया है। सब को चावल मिल रहा है। श्रम कार्ड आयुष्मानकार्ड बनाया गया है। सड़क, नाली, पानी की समस्याएं भी दूर हुई। जब विधायक देवेंद्र यादव को लोग अपने वार्ड में देखे तो सब खुश हो गए। लोगों ने बताया कि वार्ड में पहले खाली मैदान था लेकिन अब यहाँ बहुत ही सुंदर और सर्व सुविधा युक्त फुटबॉल ग्राउंड बनाया गया है। इस प्रकार और भी कई काम किए जा रहे है। इसके लिए सभी वार्डवासियों ने विधायक का आभार जताया धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG ब्रेकिंग: चुनाव के दौरान चली गोली… प्राथमिक स्कूल...

चुनाव के दौरान चली गोली गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां चुनाव ड्यूटी में तैनात एक जवान ने आत्महत्या...

भिलाई के घड़ी चौक पर अब मिलेगा शुद्ध शीतल...

भिलाई नगर। आज घड़ी चौक सुपेला में विधायक प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह द्वारा प्याऊ घर प्रारंभ किया गया जिसका उद्घाटन भीषण गर्मी तेज धूप में...

CG के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के करीबी पर...

भिलाई। भिलाई में कांग्रेस नेता पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा है। कांग्रेस नेता का नाम अमन‌दीप सोढ़ी है। जिन...

CG – पूर्व कांग्रेस विधायक के बंगले में चली...

पूर्व कांग्रेस विधायक के बंगले में चली गोली डेस्क। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में गोली चलने से एक पुलिसकर्मी...

ट्रेंडिंग