छत्तीसगढ़ MSME फेसिलिटेशन काउंसिल की बैठक : काउंसिल में आए 29 प्रकरणों में 7 प्रकरण पर हुआ फैसला… सभी प्रकरणों में फैसला पीड़ितों के पक्ष में… शेष प्रकरणों की सुनवाई अगली बैठकों में

भिलाई । छत्तीसगढ़ एमएसएमई फेसिलिटेशन काउंसिल की बैठक 29 मई को उद्योग संचालनालय, उद्योग भवन, तेलीबांध, रिंगरोड, रायपुर में हुई। इस बैठक में कुल 29 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। वकीलों द्वारा बहस एवं दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह व समझाइश के आधार पर आज कुल 7 प्रकरणों का फैसला हुआ जो पीड़ितों के पक्ष में आया। इन फैसलों से पीड़ित पक्षों में काफी हर्ष है और उन्हें उम्मीद जगी है। शेष प्रकरणों की सुनवाई अगली बैठकों 14 जून एवं 14 जुलाई को होगी।

फेसिलिटेशन काउंसिल के सदस्य के. के. झा ने बताया कि सुनवाई के पश्चात काउंसिल में जिस तेजी से सुनवाई हो रही है और प्रकरणों का निपटारा हो रहा है। पीड़ित पक्षों में इस बैठक को लेकर रुझान बढ़ रहा है। फैसलों से पीड़ित उद्यमी राहत की सांस ले रहे हैं। भविष्य में भी भुगतान को लेकर यदि प्रदेश के एमएसएमई का कोई उद्यमी पीड़ित होता है तथा उसे कोई समस्या आती है तो वह इस फोरम में अपील कर अपनी बात रख सकता है।

एमएसएमई फैसिलिटेशन काउंसिल की बैठक में सदस्य के रूप में अरविंद गर्ग एवं के.के.झा, एसबीआई जोनल ऑफिस के चीफ मैनेजर विजय कावरकर ने भाग लिया। वहीं शासन की तरफ से उद्योग विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डी एस धुर्वा, राकेश चौरसिया एवं प्रेरणा अग्रवाल ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...