भिलाई में दोस्ती, लव, सेक्स और धोका: शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया रेप; लगातार टालता रहा शादी की बात, जबरदस्ती बनाता रहा शारीरिक संबंध; अब अरेस्ट

भिलाई। भिलाई में फिर से एक बार बलात्कार का मामला सामने आया है। यह मामला भिलाई के पॉश इलाके नेहरू नगर का है। जहां पर एक युवक द्वारा युवती को शादी का प्रलोभन देकर पिछले 2 वर्षों से उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया जा रहा था। जब युवती ने शादी की बात कहीं तो युवक टालता रहा। मार्च 2023 में आरोपी ने फिर से युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद भी शादी के लिए नहीं माना और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने सुपेला थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया और आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। आरोपी अमन सहगल के खिलाफ, धारा:- 376(2)(एन), 506 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता से आरोपी अमन सेहगल निवासी नेहरू नगर वेस्ट द्वारा वर्ष 2021 में दोस्ती कर शादी करने का आश्वासन देकर अपने घर में ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी द्वारा शादी करूंगा पत्नी बनाकर कर रखूंगा कहने लगा। पीड़िता द्वारा शादी करने के लिए कहने पर आज-कल कहते हुए टालते रहा है। दिनांक 08.03.2023 को पुनः पीड़िता के साथ आरोपी द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया पीड़िता द्वारा शादी करने कहने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी दिया। पीड़िता द्वारा दिनांक 01.06.2023 को थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग, शलभ कुमार सिंहा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर प्रभारी निखिल कुमार राखेचा के मार्गदर्शन में मामले को गंभीरता से लेते हुए सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अमन सेहगल को दिनांक 05.06.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उनि तेजराम कंवर, सउनि राजेश सिंह, विकास तिवारी, उपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन...

गणेश विसर्जन को लेकर भिलाई निगम की अपील: पहले...

भिलाई नगर। गणेश उत्सव के दौरान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को सुव्यवस्थित, सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए भिलाई नगर निगम ने नागरिकों से...

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले के खिलाफ...

रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगे की रणनीति को लेकर अहम बैठक की। बैठक...

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...