भेंट मुलाकात इन भिलाई: विधायक देवेंद्र ने लोगों से की चाय पर विकास की चर्चा, सेक्टर-1 में वार्डवासियों के साथ किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण

भिलाई। भेंट मुलाकात करते हुए विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 1 पहुंचे। जहां वे सेक्टर 1 वार्ड के नागरिकों के साथ वार्ड का भ्रमण किए। वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। जानकारी लेने के साथ ही वार्ड में होने वाले विकास कार्यों का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान वे वार्ड के नागरिकों के साथ जमीन पर बैठ कर लाेगों के साथ चाय पी। चाय पीते-पीते शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव का सबसे पहले तो आभार जताया कि उन्होंने सेक्टर 1 के लिए जो काम किया है। उसके लिए उनका दिल से आभार और धन्यवाद। सेक्टर 1 में बहुत सुंदर और मनमोहक उद्यान बनाया गया है।

सड़कों पर धूल ना उड़े इसके लिए अधिकांश सड़कों के किनारे फूटपाथ पर पेवर ब्लॉक लगाए गए है। ऐसे कई विकास कार्य हैं। जो हुए है और कई विकास कार्य हैं जो चल रहे हैं। वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक से कहा कि सच में भिलाई में विकास देखने को मिल रहा है। चारो ओर भिलाई के हुडको से लेकर खुर्सीपार और छावनी तक विकास ही विकास नजर आ रहा है। वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक से कुछ मांग की और छोटी- मोटी समस्याएं भी बताई। लोगों ने विकास को लेकर लंबी और सार्थक चर्चा की। लोगों ने बताया कि बीते कुछ सालों में जब से वे विधायक बने हैं, तब से लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सेक्टर में सड़क,नाली,बिजली, पानी,उद्यान सौंदर्यीकरण से लेकर सभी सड़को को धूल मुक्त करने के लिए पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है।

सिर्फ यही नहीं सीएम भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजनाओं से वार्ड के लगभग हर परिवार का राशन कार्ड बनाया गया है। श्रम कार्ड बनाया गया है। आयुष्मानकार्ड बनाया गया है। सड़क, नाली, पानी की समस्याएं भी दूर हुई। जब विधायक देवेंद्र यादव को लोग अपने वार्ड में देखे तो सब खुश हो गए। लोगों ने बताया कि पहले पानी की समस्या थी, लेकिन अब पानी की समस्या दूर हो गई है। इसके लिए सभी वार्डवासियों ने विधायक का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...