भिलाई में दुर्गा नगर पश्चिम द्वारा “सांस्कृतिक संझा” का आयोजान; इस कॉलोनी में रहवासियों ने ही खुद श्रमदान कर बनाया दशहरा उद्यान… चीफ गेस्ट मेयर नीरज पाल ने की तारीफ, मूलभूत सुविधाओं की मिली सौगात

भिलाई। “दुर्गा नगर पश्चिम सामाजिक विकास समिति” द्वारा 3 जून,2023 को शाम 7 बजे , सड़क 9 मे “सांस्कृतिक संझा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल, विशेष अतिथि (पार्षद एवं MIC मेंबर) आदित्य सिंह, सह अतिथि लाभेष घोष (पत्रकार) थे। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर, नागरिकों द्वारा श्रमदान से निर्मित “दशहरा उद्यान” का उदघाटन कर किया। समिति के सचिव ऋषि कुमार ने बताया कि क्षेत्र में एक भी गार्डन नहीं होने के कारण, लोगों ने 6 महिने श्रमदान कर इसे बनाया है। समिति के अध्यक्ष विनोद हिरवानी ने “मुहल्ले के विकास से संबंधित मांगो” को रखा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीरज पाल ने कहा कि, “मुहल्ले वासियो द्वारा, अपने खुद के साधनों द्वारा, उद्यान का निर्माण प्रशंसनीय है। अब नगर निगम द्वारा , इस उद्यान को सुंदर स्वरूप देने का कार्य किया जायेगा। विशिष्ट अतिथि आदित्य सिंह (पार्षद) द्वारा विभिन्न घोषणाएं की गई, उन्होंने कहा कि विधायक देवेन्द्र यादव के प्रयासों से “मुख्य मंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना” के तहत 8 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से 4 मार्गो में विद्युत् पोल शीघ्र लगाया जायेगा। “शिवनाथ नल जल योजना” के तहत स्वीकृत 5.93 लाख रुपए की राशि से दुर्गा नगर पश्चिम के घरों में पेयजल पहुंचाया जायेगा। मुहल्ले में मंच, उद्यान में घेरा, और “मुख्यमंत्री भेट मुलाकात कार्यक्रम” से वार्डो के लिए प्राप्त राशि से कुछ स्ट्रीट में नाली भी शीघ्र बनेगी।

सचिव ऋषि साहू ने कहा कि, यह प्रोग्राम “बच्चों की प्रतिभा को मंच और मेलमिलाप, एकता” के लिए है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वी के हिरवानी, राज एम दुबे, सुरेश देवांगन, चेलर्षि कुमार, हितेश खोबरागड़े, केशव सुंदरानी, चंदा हिरवानी, वीणा शीला, कांता साहू, नीलिमा वर्मा, देवकांत साहू, बी के साहू, मनहरण साहू, रंजन नायक ने सराहनीय योगदान दिया।

गायन में समर्थ वर्मा, श्रेयष देवांगन, पार्थ, श्रेया देशमुख, फलक खान, सृष्टि देवांगन, मन्नत सेन ने प्रस्तुति दी। आर्मियन अली, प्रियांशु साहू, अमन द्वारा रॉकिंग बैंड परफॉर्मेंस दी गई। 23 बच्चों ने नृत्य पेश किया, “रोज म्यूजिकल ग्रुप” से महबूब अली द्वारा देर रात तक “सुरो की महफिल” सजती रही। अतिथियों को “स्मृति चिन्ह” प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया गया। उपरोक्त जानकारी दुर्गा नगर पश्चिम सामाजिक विकास समितिके सचिव ऋषि कुमार ने दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डॉक्टर्स ने थामा बीजेपी का दामन: प्रदेश अध्यक्ष किरण...

भिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह शनिवार को भिलाई प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान वो स्पर्श मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पहुंचे और 300...

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कांग्रेस पर किया...

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने गौ वंश की हत्या को लेकर कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर हमला...

दुर्ग लोकसभा चुनाव का कमान संभाला पूर्व CM बघेल...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा चुनाव की कमान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री किसान नेता भूपेश बघेल पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संभाल लिया है उनके नेतृत्व...

विजय को विजय दिलाने मैदान में उतरे वैशाली नगर...

भिलाई नगर। दुर्ग लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को वैशाली नगर विधानसभा से एक लाख की लीड दिलाने के संकल्प को और...

ट्रेंडिंग