प्रेमी ने मिलने बुलाया और ममेरे भाई सहित दोस्तों के साथ गैंगरेप किया: होटल में नाबालिग से दरिंदगी, बॉयफ्रेंड समेत 6 दर‍िंदों ने 3 दिनों तक क‍िया सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

प्रेमी ने मिलने बुलाया और ममेरे भाई सहित दोस्तों के साथ गैंगरेप किया

क्राइम डेस्क। ब‍िहार की राजधानी पटना में अब अपराध‍ियों को पुल‍िस का कोई खौफ नहीं रह गया है. पटना के एक होटल में नाबालिग लड़की से तीन दिनों तक कई दरिंदे गैंगरेप की घटना को अंजाम देते रहे और पुलिस को इसकी भनक तक नही लगी. हालांक‍ि पीड़‍िता के बयान के बाद पुल‍िस ने तीन आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है.

जब पुलिस को इसके बारे में पता चला तो खलबली मच गई. पुलिस ने आनन-फानन में पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया. दरअसल पीरबहोर थाना क्षेत्र के कोइरी टोला के रहने वाले अनुराग गुप्ता से पीड़िता का प्रेम प्रसंग चल रहा था. पीड़िता को अनुराग को फोन कर मिलने के लिए बुलाया और प्रेमी ने अपने ममेरा भाई समेत चार लोगों को बुला लिया और गोविंद मित्रा रोड के होटल में ले गए. होटल में ले जाकर बारी-बारी से सभी आरोपियों ने गैंगरेप किया.

इसके बाद दो अन्य दोस्तों ने लगातार तीन दिनों तक घटना को अंजाम देते रहे. किसी तरह पीड़िता होटल से भागकर अपने दोस्त को कॉल कर बुलाया. जहां पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. वहीं घटना की जानाकरी मिलते ही खबर आग की तरह इलाके में फैल गई. पीरबहोर थानाध्यक्ष शबिउल हक ने बताया क‍ि पीड़िता के लिखित बयान के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत छह लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बाकी के तीन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...