रिटायर्ड IPS ने खुद को मारी गोली: मौके से सुसाइड नोट भी बरामद, मरने की वजह आई सामने

रिटायर्ड IPS ने खुद को मारी गोली: मौके से सुसाइड नोट भी बरामद

डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के गोमतीनगर इलाके में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी दिनेश शर्मा ने खुदकुशी कर ली है। विशाल खंड स्थित अपने आवास पर दिनेश शर्मा ने लाइसेंसी रिवॉल्‍वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। दिनेश शर्मा डीजी पद रह चुके थे।

जानकारी के मुताबिक 73 साल के दिनेश शर्मा अपनी पत्‍नी और दो बच्‍चों के साथ विशाल खंड में रहते थे। वो काफी महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के ही एक अस्‍पताल में चल रहा था। बीमारी के चलते वो डिप्रेशन में रहते थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कहा, ‘1975 बैच के आईपीएस अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा (73) ने विशाल खंड स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली। उनका शव मंगरवार की सुबह उनके कमरे में मिला।

पूर्व आईपीएस शर्मा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, ‘मैं आत्महत्या कर रहा हूं क्योंकि मैं चिंता और डिप्रेशन (अवसाद) को सहन नहीं कर सकता. मैं अपनी ताकत और स्वास्थ्य खो रहा हूं, इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है.’ सुसाइड नोट लिखने के बाद उन्होंने अपनी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारी। वो रिवॉल्वर भी कमरे में ही पाया गया है। पुलिस ने कहा कि पूर्व अधिकारी का शव कुर्सी पर मिला था।

डीजी रैंक से रिटायर हुए थे खुदकुशी करने वाले अधिकारी
पूर्व आईपीएस दिनेश कुमार शर्मा डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। डीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने कहा, ‘शर्मा के कमरे से सुबह शव बरामद किया गया। वह एक अच्छे अधिकारी थे और मेरे उनके साथ पारिवारिक संबंध थे। वह एक बहुत अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी भी थे और आईपीएस क्रिकेट टीम का हिस्सा हुआ करते थे।

पूर्व आईपीएस अधिकारी साल 2010 में यूपी पुलिस के डीजी (आवास निगम) के पद से रिटायर हुए थे और लखनऊ में ही रहते थे। अतिरिक्त आयुक्त (एसीपी) श्वेता चौधरी ने कहा कि जिस कमरे में पूर्व आईपीएस ने आत्महत्या की थी, उसे सील कर दिया गया है और रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...