दुर्ग ब्रेकिंग: नाबालिग बालक से युवक ने किया रेप… घर के पास घूम रहा था मासूम तभी आरोपी ने घटना को दिया अंजाम… हिंदु संगठनों ने किया जमकर विरोध, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां जेवरा सिरसा में नाबालिग बालक के साथ रेप करने का मामला हुआ है। जिसके बाद हिन्दु संगठनों ने इसका जमकर विरोध किया है। घटना को लेकर जेवरा सिरसा पुलिस चौकी का घेराव किया गया। वारदात ग्राम भटगांव सिरसा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक 8 वर्षीय बालक के साथ जावेद खान नामक युवक ने अनैतिक कार्य किया। पुलिस ने हिंदूवादी संगठन और बजरंग दल के विरोध के बाद मंगलवार को आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था। पर समय पर पुलिस की सावधानी ने मामले का पूरा संभाल लिया गया।

जब बालक सोमवार की शाम अपने दोस्त बच्चों के साथ घर के पास घूम रहा था। तभी आरोपी युवक जावेद घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी बालक ने अपने माता पिता को दी। पीड़ित के परिजनों ने पिंटू जाल भिलाई संयोजक बजरंग दल, देव सोना, विकास महानंद को अवगत कराया गया। विभाग सह संयोजक रामलोचन राकेश तिवारी को अवगत कराया। जिसके बाद बजरंग दल सहसंयोजक रामलोचन राकेश तिवारी के साथ परिजन और कार्यकर्ता जेवरा सिरसा पुलिस चौकी पहुंचे। जहां आरोपी युवक के कृत्य के बारे में शिकायत दर्ज कराया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 377, पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपी आलमारी फैक्ट्री में करता है काम
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक आरोपी जावेद खान आलमारी फैक्ट्री में काम करने जबलपुर निवासी है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। घटना के बाद बालक चुपचाप था। परिजनों के पूछताछ के बाद घटना की जानकारी हुई और बजरंग दल जेवरा सिरसा प्रखंड संयोजक राजा साहु, युगल साहु, इंद्रजीत महाराज सुशांत, यश,भावेश, लखन,मनोज, भीम, नितेश,जय, नानू समेत सरपंच ग्रामीण इस दौरान मौके पर शामिल थे। मामले में चौकी प्रभारी देवा भारती ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को पकड़कर तुरंत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...