भिलाई में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर व्यापारी से ठगी: मैसेज कर आरोपी ने खुद को बताया क्रिप्टो करेन्सी का एक्सपर्ट, इन्वेस्टमेंट करवाने भेजा लिंक और रुपयों का किया डिमांड, फिर…

भिलाई। क्रिप्टो करेंसी के नाम पर व्यापारी के साथ ठगी करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर धारा 420 के तहत कार्रवाई की है।

दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिचरी बाजार दुर्ग निवासी व्यापारी लगन जैन की लोहा एल्यूमिनियम की जेवरा सिरसा में फैक्ट्री है। मोबाईल नंबर पर अज्ञात मोबाइल धारक का मैसेज आया और स्वयं को क्रिप्टो करेन्सी का एक्सपर्ट बताने लगा। पीड़ित को रुपए इनवेसट करने का मैसेज भेजा इसके अलावा टेलीग्राम के पब्लिक ग्रुप प्रोजेक्ट में जुडने का भी आरोपी ने लिंक भेजा और रुपए का डिमांड किया। क्रिप्टो करेंसी के लिंक ओपन करने के बाद हजार रुपए का खाता खुलवाया गया। फिर दूसरे एकाउंट नंबर पर तीन हजार ट्रांसफर किया गया।

इसी तरह अलग-अलग नंबर पर आरोपी के कहने पर 42 हजार 250 रुपये ट्रांसफर किया गया। आरोपी मोबाइल धारक ने पीड़ित व्यापारी को फिर से क्रिप्टो करेंसी के खाते में 5000 रुपए ट्रांसफर करने बोला। नहीं करने पर सारे रुपए डूबने का झांसा दिया। परेशान पीड़ित रुपए फिर ट्रांसफर कर दिया। इस तरह लगातार क्रिप्टो करेंसी के नाम पर आरोपी ने रुपए का ठगी किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...