किराएदारी/बेघर परिवारों को आवास प्राप्त करने के लिए अभी भी मौका: निगम तूहर द्वार अंतर्गत महापौर संग गोठ के शिविर में ले सकते हैं आवेदन फार्म

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान मोर आस घटक अंतर्गत स्लम क्षेत्र में किराएदारी के रूप में निवासरत किराएदार/बेघर परिवारों को आवास आबंटन के लिए मुख्य कार्यालय के प्रधानमंत्री आवास योजना काउंटर से आवेदन पत्र विक्रय करने की अंतिम तिथि 31 मई 2023 तक थी।

मुख्य कार्यालय से आवेदन पत्र विक्रय करना बंद कर दिया गया है। लेकिन निगम तुहर द्वार के अंतर्गत महापौर संग गोठ कार्यक्रम के शिविरों में वार्डों में निवासरत किराएदार/बेघर परिवारों को आवास उपलब्ध कराने आवेदन पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्य कार्यालय में आवेदन पत्र विक्रय नहीं किया जा रहा है। वार्डों में लगने वाले शिविरों में आवेदन का शुल्क 100 रुपए भुगतान कर आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। पूर्णत: भरे हुए दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 15 जून 2023 है। इस तिथि तक आवेदन पत्र निगम मुख्य कार्यालय में जमा लिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...