दुर्ग में प्रधानमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन, 23 जून तक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति दुर्ग में जमा करना होगा आवेदन

दुर्ग। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रधानमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत कौशल विकास के माध्यम से सिपेट रायपुर में मशीन ऑपरेटर सीएनसी लेथ, मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट प्लास्टिक प्रोसेसिंग, मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डींग, मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक एक्सटूशन एवं मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक ग्लो मोडडींग का 3 माह का प्रशिक्षण दिया जाना है।

इस हेतु दुर्ग जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के लर्निंग लाइसेंस धारी आवेदक जो बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग के अंतर्गत संचालित इंस्ट्रीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च, छत्तीसगढ़ (आईडीटीआर) के माध्यम से टू-व्हीलर, फोर व्हीलर, हल्के वाहन एवं भारी वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाएगा। इसके लिए आवेदक को जिले का मूल निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति वर्ग (तहसीलदार द्वारा जाति प्रमाण पत्र हो), शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम प्रमाण पत्र 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण, आधार कार्ड, परिवार की वार्षिक आय प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

इच्छुक आवेदक कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति दुर्ग कलेक्टर परिसर कार्यालयीन समय में संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। संपर्क हेतु कार्यालय का दूरभाष नंबर 07882323450 है। आवेदन 23 जून तक कार्यालयीन दिवस में उपस्थित होकर आवेदन जमा करना होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...