MP Borewell Rescue: बोरवेल में गिरी सृष्टि हारी जिंदगी की जंग… 52 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

डेस्क। 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम सृष्टि को बचाया नहीं जा सका है। सीहोर के मुंगावली गांव में करीब 52 घंटे बाद जब सृष्टि को बोरवेल से निकाला गया तो उसे तत्काल डॉक्टरों के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद सृष्टि को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सृ्ष्टि को रोबोटिक टेक्निक से बाहर खींचा गया था। लेकिन बाहर निकलने के बाद बच्ची रिस्पॉन्स नहीं कर रही थी। ऐसे में उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया था।

जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत बताया। बताया जा रहा है कि सृष्टि जहां फंसी थी वहां पानी भी भर गया था। बता दें कि सृष्टि के रेस्क्यू में सेना और एनडीआरएफ की टीमें जुटी हुई थी।

मंगलवार की दोपहर हुआ हादसा
मुंगावली गांव की रहने वाली ढाई साल की सृष्टि मंगलवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। तभी वह खेत में पहुंच गई। वह खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई। इस हादसे के बाद माता-पिता, दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। सृष्टि अपने माता-पिता की बड़ी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...