रात में E-व्हीकल को चार्ज में लगाने वाले हो जाए सावधान: भिलाई में इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्लास्ट, जल कर खाक, पास में रखी कार भी जली बड़ाई दुर्घटना टली जानिए कैसे हुई ये घटना; देखिए Video

भिलाई। भिलाई में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने का मामला सामने आया है। दरहसल चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि कुछ ही देर में पूरे स्कूटर में भीषण आग लग गई और चपेट में आने से घर में रखी कार भी जल गई। घटना भिलाई हाउसिंग बोर्ड स्थित कैलाश नगर के एकता चौक की है।

देखिए Video :-

आज सुबह मंगलवार 4 बजे अपनी टू व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज पर लगाया था। थोड़ी देर बाद एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर विनय जायसवाल के साथ उनका पूरा परिवार भी सहम गया। ब्लास्ट के साथ जॉय कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर धू-धू कर जलकर ख़ाक हो गया। हादसे के दौरान घर के सभी लोग सोए हुए थे, स्कूटी ने बाजू में ही खड़ी कार भी आगजनी की इस घटना में जल गई। हालांकि कार का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। ईधर ब्लास्ट होने के बाद घर वालों की नींद खुली और तत्काल उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाया। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही भिलाई पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...

रिश्वत के नोट जेब से मिले, फिर भी नहीं...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वत के एक पुराने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी के पास से रकम बरामद...

महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय...