दुर्ग में विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर विशेष विधिक जागरूकता शिविर का अयोजन, दुकान संचालकों और फैक्ट्री संचालकों से बालश्रम नहीं करवाने भराया गया वचन पत्र

दुर्ग। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग नीता यादव के विशेष मार्गदर्शन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आशीष डहरिया के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के पैरालीगल वालिन्टियर्स के द्वारा 12 जून 2023 को विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थलों यथा सामाजिक स्थल, दुकानों व ऐसे संस्थान जहां अल्पव्यस्क बच्चों से काम लिया जा रहा है, वहां जाकर दुकान संचालकों व फैक्ट्री संचालकों से बालश्रम नहीं करवाने के संबंध में वचन पत्र भरवाया गया।

संविधान में बच्चों को प्राप्त अधिकारों तथा बालश्रम निषेध संबंधी कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम लेने से मना किया गया। साथ ही बालश्रम के संबंध में चेतावनी संबंधी पॉम्प्लेट्स भी वितरित किये गए तथा संविधान में उल्लेखित अनुच्छेद 23 व अनुच्छेद 24 में वर्णित बालश्रम प्रतिषेध तथा बलात्श्रम प्रतिबंध व बच्चों के लिये आवश्यक शिक्षा के मौलिक अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई और कही भी 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम लिया जाता दिखाई देने पर नजदीकी पूलिस थाने से सूचित करनूे हेतु प्रतिबद्ध किया गया। बालकों के संबंध में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा राज्य शासन के सहयोग व समन्वय से बुलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिनों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश...

CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए पदोन्नति और नई पदस्थापना सूची जारी की है। पुलिस...

प्रधानमंत्री जनमन योजना से बनी सड़क धंसने पर बड़ी...

कवर्धा। जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी सड़क के धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित...