CG में रिश्वतखोर RI गिरफ्तार: जमीन का काम कराने के एवज में मांग रहा था 1 लाख रुपए, ACB ने राजस्व निरीक्षक को घुस लेते रंगे हाथों पकड़ा

CG में रिश्वतखोर RI गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर आरआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ आरआई संतोष देवांगन को 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।

दरअसल जमीन के काम को काफी दिनों तक RI अटकाया हुआ था, काम नहीं करने पर राजस्व निरीक्षक से प्रार्थी ने जब संपर्क किया तो, उसने 1 लाख रिश्वत की मांग कर ली। इसके बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी से की। ACB ने पूरे मामले की जांच की और फिर शिकायत सही पाया।

आज एसीबी के अधिकारी सफेद लिबास में तहसील कार्यालय पहुंचे थे, जहां जैसे ही RI ने 1 लाख रिश्वत लिया वैसे ही सफेद लिबास में मौजूद ACB भी के अधिकारियों ने राजस्व इंस्पेक्टर को पकड़ लिया। RI से पूछताछ चल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...