भिलाई के गदा चौक में बन रहा पुल; बारिश के मौसम में पानी निकासी की होती थी समस्या… निगम दुरुस्त कर रही है व्यवस्था

भिलाई। भिलाई के सुपेला स्थित गदा चौक के पास पुल का निर्माण किया जा रहा है, ताकि बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति आसपास की बस्तियों तथा मोहल्ले में निर्मित न हो और बारिश के पानी का फ्लो बना रहे। गदा चौक के पास का पुल छोटा होने तथा पूरी तरीके से जाम होने के कारण वैशाली नगर, खुर्सीपार केनाल, राजीव नगर की तरफ से आने वाले पानी को निकलने में प्रत्येक बारिश में समस्या होती है। जिसके चलते समीपस्थ बस्तियों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लेकिन अब नगर पालिक निगम भिलाई के द्वारा पुल को व्यवस्थित तरीके से निर्माण किया जा रहा है ताकि इस बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और पानी निकासी आसानी से हो सके।

पुल निर्माण का काम तेज गति से किया जा रहा है और निगम के अधिकारी इसकी लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने बड़े नालों की सफाई और नालियों की सफाई सघन रूप से करने के निर्देश सभी जोन आयुक्तों के दिए हैं। इसी तारतम्य में नालों की सफाई का काम लगभग पूर्ण हो चुका है तथा नालियों की सफाई भी निरंतर की जा रही है। मानसून को देखते हुए भिलाई निगम अलर्ट हो गया है। निगम क्षेत्र में जहां-जहां पर जलभराव की समस्या निर्मित होती थी उन क्षेत्रों में नालों की सफाई की जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...