अवैध कब्जेधारियों पर BSP की सख्त कार्रवाई: टाउनशिप, मरोदा और नेवई में खाली कराया गया कब्जा… आम जनता को नगर सेवाये विभाग ने दिया ये जरूरी संदेश

भिलाई। भिलाई में BSP के प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जे के खिलाफ भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवाये विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को चार बी एस पी आवास में अवैध कब्जेधारियों को बेदखल किया गया। प्रवर्तन विभाग (ED) द्वारा सेक्टर-4 में तीन आवास तथा सेक्टर-06 के एक आवास को अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाया गया। सेक्टर-4 के सड़क-14 में आवास 10F, 10E तथा 10G तथा 3C/सड़क-80, सेक्टर-06 को खाली करवाकर अलॉटी तथा रखरखाव कार्यालय को सौंपा गया।

अधिकारीयों ने बताया कि, बुधवार को प्रवर्तन तथा भूमि अनुभाग द्वारा नेवई, स्टेशन मरोदा में अवैध कब्जेधारियों और भूमाफ़ियायो को नोटिस सर्वे किया गया। अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर वैधानिक कार्यवाही किया जाएगा। आम जनता को सूचित किया जाता है कि बी एस पी द्वारा आवास किराया पर नही दिया जाता है, यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की कृत करता है। तो तत्काल इसकी सूचना प्रवर्तन विभाग, नगर सेवाये व संबंधित पुलिस थाना में दे।

अधिकारीयों ने कहा कि, सभी कब्जेधारी तत्काल बी एस पी आवास व बी एस पी भूमि खाली कर दे अन्यथा की स्तिथि में अवैध कब्जेधारिओ, भूमाफ़ियायो और दलालो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जिसमें छह महीने तक जेल की सजा हो सकती है। बी एस पी द्वारा 500 से अधिक बी एस पी आवास, 67 एकड़ बी एस पी भूमि अवैध कब्जेधारियों और भूमाफ़ियायो से मुक्त किया गया है तथा संपदा न्यालयय द्वारा पारित 226 डिक्री क्रियांवयन गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वत के नोट जेब से मिले, फिर भी नहीं...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वत के एक पुराने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी के पास से रकम बरामद...

महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय...

पिता ने किया जीवित बेटी का पिंडदान : मुस्लिम...

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा क्रमांक-3 में एक पिता द्वारा अपनी जीवित बेटी का पिंडदान किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा...

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...