नोटिस के बाद भी नही हटाया कब्जा, दुर्ग निगम ने JCB से फेंसिंग बाड़ी को हटाया; आवागमन में हो रही थी दिक्कत

दुर्ग। दुर्ग में अवैध कब्ज़ा के खिलाफ निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। वार्ड 10 शंकर नगर सरस्वती विद्यापीठ के पीछे, नाला के पास कब्जाधारी लालू राठौर द्वारा स्वयं के भवन के पास सड़क क्षेत्र में अस्थाई फेंसिंग कर बाड़ी बनाकर अतिक्रमण किया गया है। जिससे आवाजाही में मार्ग बाधित हो रही थी एवं लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ता था। शिकायत के आधार पर उक्त फेंसिंग को आवाजाही मार्ग से हटाये जाने के लिए अनावेदक को इस कार्यालय से नोटिस प्रेषित की गई थी।

अतिक्रमण करने वालों के द्वारा आज बुधवार तक तक फेंसिंग को आवाजाही मार्ग से हटाया नहीं गया और निगम को जवाब भी संतोषप्रद नही रहा। सड़क क्षेत्रअंतर्गत में अतिक्रमण-अवैध कब्जा पाया गया है। जिसको आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान के नेतृत्व एवं अतिक्रमण अधिकारी नोडल दुर्गेश गुप्ता के साथ वार्ड 10 शंकर नगर, सरस्वती विद्यापीठ के पीछे से लालू राठौर द्वारा किये गये अतिक्रमण/अवैध कब्जा को जेसीबी की मदद से हटाकर कब्जा मुक्त किया गया। इस दौरान निगम अतिक्रमण अमला मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम सलोरा में खेत...

तुमकला गांव में रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने...

भिलाई। कुपोषण और एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने तुमकला गांव...

कारोबारी के घर ED और IT की रेड, दस्तावेजों...

बलौदाबाजार। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी राजकुमार सराफ के निवास पर...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...