रिसाली में आयुष्मान कार्ड को लेकर जरुरी खबर: आज से शिविर रिसाली टाउनशिप में लगेगा… बुधवार को 244 लोगों ने उठाया लाभ; यहाँ लगा है शिविर

रिसाली। रिसाली नगर निगम क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनवाने वालों के लिए जरुरी खबर है। गुरुवार से रिसाली टाउनशिप में लिए शिविर लगाया जा रहा है। बुधवार को लगाए गए शिविर में 244 ने आयुष्मान कार्ड बनवाया। आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर घनी आबादी वाले क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे भी कराया जा रहा है। अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

नया राशन कार्ड बनवाने वालों की बनाई जा रही है लिस्ट
कार्ड बनाने पार्षद की मदद से निर्धारित स्थान पर शिविर लगाया जा रहा है। खास बात यह है कि शिविर में नया राशन कार्ड या नाम जोड़ने और विलोपित करने वाले हितग्राहियों की सूची बनाई जा रही है। निगम महापौर शशि सिन्हा ने नागरिकों से अपील की है कि नागरिक योजना का लाभ उठाए। इसके लिए उन्होंने पार्षदों से भी कहा है कि वे आम नागरिकों को कार्ड बनाने प्रेरित करे।

यहां लगा है आज शिविर
वार्ड 06 रूआबांधा सेक्टर प्राइमरी स्कूल, वार्ड 07 रिसाली सेक्टर पूर्व शिव मंदिर, वार्ड 08 रिसाली सेक्टर पश्चिम रिसाली क्लब हाउस, वार्ड 09 डीपीएस रिसाली सेक्टर रावण मैदान के पास, वार्ड 10 दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर दशहरा मैदान।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...