CG के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट के शक में पुलिस का छापा: 4 लड़कियां और कई युवक हिरासत में… रेड के दौरान रूम में मसाज कराते मिले युवक… पूछताछ जारी

CG के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट के शक में पुलिस का छापा

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां के रिंग रोड स्थित स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस ने यहां 4 लड़की और मसाज कराते कुछ युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गया। बिना लाईसेंस के संचालित हो रहे इस स्पा सेंटर में अन्य राज्यों की भी लड़कियां पकड़ी गयी है। सभी स्पा बिना अनुमति के अवैध से संचालित हो रही थी। वहीं स्पा सेंटर को निगम ने सील करने की कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर में लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रहे स्पा सेंटर की जानकारी मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध स्पा सेंटर पर दबिश दी।

पुलिस ने स्पा सेंटर में मौजूद कुछ युवकों को भी हिरासत में लिया है। वहीं चार लड़कियों को भी पकड़ा गया है। ये सभी लड़कियां अन्य राज्यों की है, जो यहां लंबे समय से स्पा सेंटर में काम कर रही थी। पुलिस अब इन लड़कियों से भी पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक स्पा सेंटर में कुछ अवैध गतिविधि भी संचालित होने की खबर थी। लिहाजा पुलिस इस मामलें में पूछताछ के बाद विस्तृत जानकारी साझा करेगी।

जानकारी के मुताबिक स्पा सेंटर से 4 युवतियों को हिरासत में लिया गया है। स्पा सेंटर के नाम पर अनैतिक कार्य संचालित हो रहे थे। स्पा सेंटर चलाने का कोई प्रमाणित दस्तावेज नहीं मिला है। कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवधारी कालोनी रिंग रोड का मामला बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...