बहन से छेड़छाड़ करने से रोका तो, भाई को मिली मौत की सजा: दो बहनों के साथ आरोपी ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला, तीन गिरफ्तार

बहन से छेड़छाड़ करने से रोका तो, भाई को मिली मौत की सजा

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बहन से छेड़छाड़ करने से मना करने पर आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी है। हत्या में आरोपी के साथ उसकी दो बहनें भी शामिल थी। जिन्होंने भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या की। हत्या के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी व उसकी दो बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, एकलव्य रात्रे (27 वर्ष) सेंदरी गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। वह ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि, उसकी नाबालिग बहन शनिवार करीब 11 बजे नहाने जा रही थी। इसी दौरान गांव के एक युवक रामनारायण सुल्तान (22 वर्ष) ने उसका रास्ता रोका और उसे छेड़ने लगा। लड़की ने यह बात अपने भाई एकलव्य को बताई।

एकलव्य ने युवक को समझाने की कोशिश की और नाबालिग को परेशान नहीं करने के लिए कहा। इससे नाराज होकर आरोपी और उसकी बहनों ने उसपर कुल्हाड़ी से हमला किया। इससे युवक खुन से लथपथ होकर वहीं गिर गया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर नाबालिग के साथ मारपीट की और वहां से फरार हो गए।

कुछ लोगों ने एकलव्य के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने बताया कि, आरोपी रामनारायण सुल्तान के साथ उसकी बहने कुमारी बाई (20 वर्ष) और समारीन बाई (19 वर्ष) भी शामिल थीं। तीनों आरोपी सेंदरी के भाठापारा मोहल्ले रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके पास से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और डंडे भी बरामद किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...