रिसाली में संडे को भी लगा आयुष्मान कार्ड शिविर: करीब 700 लोगो ने उठाया लाभ, नेत्रहीन व्यक्ति का बना आधार कार्ड; सोमवार को इन वार्डों में लगेगा कैम्प; पढ़िए डिटेल्स

रिसाली। रिसाली नगर निगम क्षेत्र में छुट्टी के दिन संडे को भी आयुष्मान कार्ड बनाने का शिविर लगाया गया। ऐसे नागरिक शिविर तक पहुंच रहे है जिनको आयुष्मान योजना का लाभ नही मिल रहा है। अवकाश के दिन रविवार को पुरैना में लगाए गए विशेष शिविर में 693 ने आयुष्मान कार्ड बनवाया। खास बात यह है कि आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर घनी आबादी वाले क्षेत्र में राशन कार्ड और आधार बनाने का कार्य किया गया।

अच्छी स्वास्थ्य सुविधा के साथ अलग-अलग योजनाओं का लाभ मिले इस उद्देश्य को पूरा करने निगम के अंतिम छोर पुरैना में विशेष शिविर लगाया गया। 3 वार्ड में कुल 7शिविर लगाया गया। जहा पर आधार कार्ड अपडेट , राशन कार्ड बनाना , नाम जोड़ने व काटने का कार्य किया गया। निगम आयुक्त ने पुरैना के नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके इसके लिए लगातार शिविर लगाने के शिविर पुराना के सामुदायिक भवन और स्टोर पारा में लगाया जाएगा।

सोमवार को यहाँ लगेगा शिविर
सोमवार को वार्ड 26 अवध पुरी, वार्ड 27 मैत्री नगर, वार्ड 28 शक्ति विहार, वार्ड 29 लक्ष्मी नगर व वार्ड 30 इस्पात नगर में शिविर लगाया जाएगा।

MIC मेंबर ने किया निरिक्षण
अवकाश के दिन लगाए शिविर का निरीक्षण करने महापौर परिषद के सदस्य चंद्र भान ठाकुर , अनूप डे पार्षद विनय नेताम, पुरैना पहुंचे। इस दौरान रंजीता बेनुआ , पार्वती महानद , ओम प्रकाश मिरझा ओर एल्डर मेन जी राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

नेत्रहीन का बना आधार कार्ड
शिविर में 70 साल का नेत्रहीन भी पहुंचा था। आधार कार्ड नही होने से योजना का लाभ लेने में समस्या आ रही थी। आयुक्त के निर्देश में निगम कर्म चारियो ने तत्काल आधार बनवाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...