PHOTOS: राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में छत्तीसगढ़ी टीम जलवा… MP में 16 बालक-बालिकाओं ने योग कलाओं का प्रदर्शन कर दिखया जौहर

रायपुर। पुरे विश्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसी अवसर पर भोपाल मध्यप्रदेश में 18 से 20 जून तक आयोजित राष्ट्रीय ओलंपियाड में छत्तीसगढ़ की टीम अपने हुनर का प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत रही है। राष्ट्रीय ओलंपियाड में छत्तीसगढ़ से गई 16 छात्र-छात्राओं की टीम विभिन्न योग कलाओं का प्रदर्शन कर अपना जौहर दिखा रही है।

राष्ट्रीय ओलंपियाड में भाग लेने छत्तीसगढ़ से दल प्रबंधक छगन लाल सोनवानी, कोच ई.लक्ष्मण राव, गजेन्द्र बघेल, महिमा शुक्ला सहित 16 बालक-बालिकाओं की टीम भोपाल गई है। बालक-बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के लिए जिला, संभाग, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कर किया गया है। इस योग प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित राज्यों से 8 बालक और 8 बालिकाएं शामिल होती हैं।

छत्तीसगढ़ से 10 से 14 आयु वर्ग में बालिका कु. प्रियंका बांधे, पायल निर्मलकर, रीना बढ़ाई और खिलेश्वरी साहू भाग ले रही है। वहीं इस वर्ग में बालकों में मो.आसिफ अली, सामर्थ पाध्ये, गीतेश्वर निर्मल कर और लव कुमार रहंगडाले छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसी तरह 14 से 16 आयु की बालिकाओं वर्ग में छत्तीसगढ़ से कु. दुर्गावती राजभर, नंदनी निर्मलकर, जिया साकरे, खिलेश्वरी वर्मा और बालक वर्ग में रवि शर्मा, प्रमोद शिवंकर, तेजस पाध्ये, मेघराज भाग ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...