रायपुर में भाजयुमो का बड़ा प्रदर्शन: हजारों की संख्या में CM निवास का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ता… पुलिस से झूमाझटकी के दौरान मनीष पाण्डेय को आई चोटें; देखिये Video

भिलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में हुए कथित तौर से भ्रष्टाचार के खिलाफ आज प्रदेश भाजयुमो द्वारा रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव किया गया। जिसमें भिलाई से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व रायपुर भाजयुमो प्रभारी मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए। सीएम निवास घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इस दौरान बेरिकेट तोड़ते हुए आगे की ओर प्रवेश किया, जहां पुलिस से झूमाझटकी के दौरान मनीष पाण्डेय को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इस भ्रष्ट सरकार ने पीएससी की हर सीट का रेट तय किया है, उसी प्रकार युवा साथी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराकर इस सीट का भुगतान भेंट करेंगे।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने बताया कि भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को हर वक्त ठगा है और लोकसेवा आयोग भर्ती में भ्रष्टाचार कर उनके सपनों को तोड़ा है। प्रदेश के मध्यम वर्गीय परिवार के युवा सालों साल मेहनत कर अफसर बनकर जनता की सेवा करने का सपना संजोकर बैठे रहे लेकिन इस भ्रष्टाचारी सरकार ने पीएससी की हर का सीट का रेट तय कर युवाओं के साथ गद्दारी की। जिसके विरोध में आज हम सब युवाओं ने भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया और अपना विरोध जताया।

पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश के युवाओं के आक्रोश का डर सता रहा है इसलिए चारों ओर उन्होंने पुलिस लगा रखी थी। बावजूद इसके हमारे युवा पूरे हौसले के साथ आगे बढ़े और हर बेरिकेट तोड़ते हुए मुख्यमंत्री निवास घेरा। श्री पाण्डेय ने बताया कि बेरिकेट तोड़ते हुए पुलिस ने हमें रोकने का भरसक प्रयास किया लेकिन हमारे हौसले के आगे वो भी टिक नहीं पाये, इस दौरान झूमाझटकी के दौरान चोटें भी आई हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर CM साय ने...

रायपुर। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने...

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

IGKV में तीसरा पेपर लीक, विश्वविद्यालय ने पुलिस से...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर में लगातार तीसरे पेपर लीक की पुष्टि हुई है। इस बार बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के दूसरे...

Durg News : प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल से...

दुर्ग। भिलाई की जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भीड़ का...