भिलाई के मेन मार्केट में अवैध होर्डिंग और पोस्टर के खिलाफ निगम का बड़ा एक्शन: छोटे से बड़े बोर्ड, होर्डिंग्स और अतरिक्त शेड पर की गई कार्रवाई; आप भी न करे ये गलती

भिलाई। अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर को हटाने के लिए भिलाई नगर निगम ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाया है। क्षेत्र में अवैध होर्डिंग व पोस्टर को हटाने आज कार्यवाही की गई। भिलाई निगम की टीम ने 12 स्थानों से छोटे एवं बड़े बोर्ड, होर्डिंग्स को हटाया। भिलाई निगम क्षेत्र को साफ सुथरा एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई।

गौरतलब है कि आयुक्त रोहित व्यास के सख्त निर्देश के बाद सड़क किनारे अवैध रूप से लगे पोस्टर एवं होर्डिंग को हटाने की कार्यवाही की गई। निगम आयुक्त ने भिलाई निगम क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए बिना कोई परमिशन के सार्वजनिक स्थानों में लगाए गए बैनर, पोस्टर को हटाने के निर्देश दिए थे जिसके परिपालन में जोन 1 की टीम ने कार्रवाई की है।

जोन 01 के सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू ने बताया कि, निगम क्षेत्र में लगे हुए अवैध होर्डिंग्स तथा कई स्थानों पर दुकानदारों के द्वारा अतिरिक्त रूप से शेड बढ़ाकर दुकान संचालित करने पर उन्हें अपने दायरे में ही दुकान संचालित करने हिदायत दी गई थी, बावजूद नहीं मानने वालों पर कार्रवाई की गई। आवागमन में सुविधा बनाने तथा शहर सौंदर्यीकरण के लिए अवैध होर्डिंग आदि को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। आज की कार्यवाही में जोन आयुक्त राजेंद्र नायक के निर्देश पर धीरज साहू एवं राजस्व विभाग की टीम तथा तोड़फोड़ विभाग की टीम मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

साहू समाज में धर्मांतरण रोकने 6 घंटे चली मैराथन...

रायपुर। धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज ने प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में रायपुर के टिकरापारा स्थित...

आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के नीचे खड़े...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी गांव में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों और एक युवक की मौत...

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...