CG – SI रिजल्ट ब्रेकिंग: एसआई, सूबेदार परीक्षा का हुआ रिजल्ट जारी, एक क्लिक में देखिए परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में व्यापम द्वारा सूबेदार / उपनिरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमाण्डर पदों हेतु मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 26. 27 एवं 29 मई 2023 को किया गया। उक्त भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov इन पर दिनांक 05-06-2023 को प्रदर्शित किया गया तथा प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा के उपरांत अगले चरण हेतु पात्र परीक्षार्थियों की सूची रोल नंबर के बढ़ते क्रम में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की वेबसाइट- www.cgpolice.gov.in की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करे

अगले चरण के लिए पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 18 जुलाई 2023 से रायपुर में आयोजित की जाएगी। जिसकी विस्तृत समय सारिणी पृथक से जारी की जाएगी। अगले चरण हेतु पात्र अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र 05 जुलाई 2023 के उपरांत पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

उपरोक्त विज्ञापित पदों के लिए की जाने वाली चयन उपरांत नियुक्ति माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दायर एस.एल.पी. (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश/निर्णय के अध्यधीन होंगी।

कृपया उक्त विज्ञप्ति अपने लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्र में समाचार वृत्त के रूप में प्रकाशित करने का कष्ट करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...