मेयर नीरज ने विधायक भसीन को दिया कंधा, याद कर इमोश्नल हुए, निगम परिवार की ओर से दी श्रद्धांजलि

भिलाई। वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन की अर्थी को मेयर नीरज पाल ने कंधा दिया। अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें कंधा देकर मेयर नीरज इमोश्नल हो गए। शोक सभा में मेयर नीरज ने भसीन को याद करते हुए कहा कि, भसीन जी से जिंदगीभर मैंने बहुत कुछ सीखा। हमेशा एक पालक की तरह रहते।

मेरे पिता जी से उनका गहरा संबंध था। आज ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपना फिर से पालक खो दिया है। 2005 में भसीन जी नगर निगम भिलाई के मुखिया रहे। मैं निगम परिवार की ओर से भसीनजी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी कमी हमेशा हम सबको खलेगी। वे हमेशा हम सबकी यादों में रहेंगे। भिलाई शहर के विकास में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...

बिना परीक्षा दिए रिजल्ट में लगा ATKT, रविवि की...

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) की परीक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। कुरुद स्थित संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी...

दुर्ग। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई इलाके में मंगलवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

युवक की चप्पल से पिटाई, भाजपा नेत्री पर गिरी...

बिलासपुर। जिले के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में युवक की चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा...