शहर के इन वार्डो में नहीं खुलेगा नल: 2 दिन टैंकर से मिलेगा जल; पढ़िए पूरी खबर

भिलाई। फिल्टर प्लांट बंद होने की वजह से नगर पालिक निगम रिसाली के 27 वार्डो में 2 दिन नल नहीं खुलेगा।आवश्यकता अनुसार पेयजल टैंकर के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। आयुक्त आशीष देवांगन ने स्थिति को देखते हुए जल कार्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है ।


जल कार्य विभाग के प्रभारी सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि शिवनाथ इंटक वेल से जल शोधन संयंत्र तक के लिए बिछाई गई पाइप लाइन में लिकेज है। लिकेज मरम्मत कार्य दुर्ग में बुधवार से आरंभ किया जाएगा। इस वजह से रिसाली निगम क्षेत्र के 27 वार्ड में बुधवार की शाम और गुरुवार को दोनो पहर पेय जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। गुप्ता ने बताया कि प्रभावित वार्ड को सूची बद्ध कर लिया गया है। वहा टैंकर से पेय जल आपूर्ति की जाएगी।

निगम क्षेत्र के टाउन शिप के 7 वार्ड में भिलाई इस्पात संयंत्र और डूंडेरा _ पुरैना के 6 वार्ड पानी सप्लाई मोरीद से किया जाता है। निगम क्षेत्र के 13 वार्ड में पेय जल आपूर्ति नियमित समय पर की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...