स्व. भसीन के नाम पर होगी भिलाई की ये सड़क; CM भूपेश ने की परिजनों से मुलाकात… श्रद्धांजलि देकर किया ऐलान

  • दिवंगत विधायक स्वर्गीय विद्यारतन भसीन को मुख्यमंत्री बघेल ने दी श्रद्धांजलि

भिलाई। दिवंगत विधायक स्वर्गीय विद्यारतन भसीन को मुख्यमंत्री बघेल ने आज श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के भिलाई वैशाली नगर के विधायक विद्यारतन भसीन के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने स्वर्गीय विद्यारतन भसीन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में चन्दर भसीन और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। बघेल ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से इस अपार दुख की घड़ी में स्वर्गीय भसीन के परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

MR-9 रोड का नाम होगा भसीन मार्ग
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्यारतन भसीन के नाम पर एमआर 9 रोड का नामकरण करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि यह रोड बोगदा पुल जामुन से शुरू होकर कातुल बोर्ड तक जाती है। 2018 में यह रोड का निर्माण पूरा हुआ था। लगभग 49,50,00,000 रूपए की लागत से इस रोड का निर्माण किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: हसदेव डैम में मिला युवती का शव,...

कोरबा। जिले के दर्री क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवती का शव हसदेव डैम में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के...

CG Crime : चाकू की नोक पर किसान से...

बालोद। रानीमाई-हर्राठेमा जंगल घाटी में रास्ता पूछने के बहाने एक युवक से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर...

Durg News: फर्जी पट्टा से होम लोन लेने की...

दुर्ग। दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र में शासकीय भूमि का फर्जी पट्टा और पंचायत प्रमाण पत्र तैयार कर होम लोन लेने का प्रयास करने...

साहू समाज में धर्मांतरण रोकने 6 घंटे चली मैराथन...

रायपुर। धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज ने प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में रायपुर के टिकरापारा स्थित...