रिसाली के लक्ष्मी नगर फेज-2 और ग्रीनसिटी कॉलोनी को निगम में हैंड ओवर करने की प्रक्रिया शुरू; कॉलोनीवालों की मांग हुई पूरी

रिसाली। रिसाली के लक्ष्मी नगर फेज-2 और ग्रीनसिटी कॉलोनी में पिछले दो महीनों में जल आपूर्ति में हो रही भीषण समस्या की वजह से रविवार, 25 जून की सुबह रहवासियों के 40 प्रतिनिधियों ने, कॉलोनी को नगर पालिक निगम,रिसाली को नियमानुसार हैंडओवर कराने के लिए गृह मंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण के विधायक ताम्रध्वज साहू -से भेंट कर एक स्मरण पत्र सौपा एवं प्रक्रिया में तेजी लाने का निवेदन किया ताकि नगर पालिक निगम द्वारा आम जनता को दी जाने वाली सुविधाओं, जैसे पीने के पानी की सप्लाई, स्ट्रीट लाइट, कॉलोनी की साफ सफाई, नाली में जमे गंदे पानी की निकासी, कीटनाशक दवाओं का छिड़काओ आदि काम शुरू हो सकें।

आपको बता दें कि, कॉलोनी में पिछले दो-ढाई गर्मी के मौसम की शुरुआत से ही बोर के पानी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है तथा कॉलोनी के महिलाओं को पीने के पानी एवं अन्य घरेलू कार्यों के लिए निगम के टैंकर का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मंत्री ने लोगों की तकलीफ को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत टेलोफोन से जानकारी प्राप्त कर प्रतिनिधियों को सूचना दी कि कॉलोनी को नगर पालिक निगम, रिसाली में हैंड ओवर करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी हैं। उपस्थित लोगों ने मंत्री को सकारात्मक पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।

आज के प्रतिनिधि मंडल में सभी ब्लॉक एवं रो हॉउस से रहवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। फेज-2 से किशोर साहू, आरिफ़ कुरैशी, सुब्रत भट्टाचार्य, सुरजीत डे, डी.जी. राव,एस.जे.सी. नायर, एस के यदु, सुनील सिन्हा तथा ग्रीनसिटी से श्रीमती हेमा, कमलजीत सिंग, सुखनंदन साहू,सुजीत बिस्वास, अजय धर, दीपक चौधरी, बी.एल. एन. मूर्ति, टीकेश सुखदेवे, संजय वर्मा,ठाकुर आदि ने अपने अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व किया। सभी रहवासियों ने मिलकर कॉलोनी को संयुक्त प्रयास से जल्द से जल्द निगम को हैंड ओवर कराने का प्रण लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...