ट्रैन से युवक कर रहा था अवैध शराब की तस्करी… दुर्ग में GRP ने पकड़ा, इतने बोतल जब्त

भिलाई। जिले में लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। ताजा मामला ट्रेन में अवैध शराब की तस्करी को लेकर है। ट्रैन में अवैध शराब लेकर आ रहे युवक को दुर्ग जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। दुर्ग जीआरपी चौकी प्रभारी बीएन मिश्रा ने बताया कि, ट्रेन में अवैध शराब लाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जीआरपी की टीम को सजग कर दिया था। जैसे दुर्ग रेलवे स्टेशन में दुर्ग अंबिकापुर एक्सप्रेस पहुची। जीआरपी व आरपीएफ ट्रेन में चेकिंग करना शुरु कर दिया।

इस दौरान युवक से 33 बोतल अंग्रेजी का अवैध शराब मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कैलाश नगर निवासी विजय यादव बताया है। शराब के ट्रेन में अंबिकापुर से दुर्ग लेकर आ रहा था। इसका कारण उसमे वहां शराब सस्ती होने पर दुर्ग लेकर आ रहा था। जहां एक एक बोतल कर शराब को बेचना स्वीकार किया। उक्त शराब की कीमत 13 हजार रुपए आंकी गई है। प्रभारी बीएन मिश्रा ने बताया कि, ट्रेनों में नशे के सामान लेकर आने जाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया गया है। जीआरपी लगातार कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

साहू समाज में धर्मांतरण रोकने 6 घंटे चली मैराथन...

रायपुर। धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज ने प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में रायपुर के टिकरापारा स्थित...

आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के नीचे खड़े...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी गांव में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों और एक युवक की मौत...

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...