छत्तीसगढ़ में जिंदा जला शख्स: बाइक से जा रहा था मृतक… तभी 11 KV बिजली की तार गिरी, फिर… मौके पर मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। एक शख्स जिंदा जल गया है। उसके ऊपर 11 केवी की बिजली लाइन गिर गई। जिससे उसकी मौत पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, वो बाइक से फूल लेने जा रहा था। उसी दौरान ये दुखद हादसा हुआ। जिसके बाद बाइक समेत वो जिंदा जल गया।

मृतक की पहचान सेंद्रीपाली निवासी ताराचंद अग्रवाल उम्र 40 साल के रूप में हुई है। उसकी गांव में राशन की दुकान है। वह रोज की तरह रविवार सुबह भी गांव के नर्सरी में फूल लेने जा रहा था। उसी वक्त बिजली तार उसके ऊपर टूटकर गिरा। इसके बाद वह झुलस गया और उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। तार गिरने की वजह से वह बाइक समेत जिंदा जल गया।

बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त आस-पास उस समय कोई नहीं था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि, रोड पर ही युवक और उसकी बाइक जल रहे थे। कुछ देर बाद जब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तब उन्हें इस बारे में पता चला। सूचना पर मौके पर पुलिस और विभाग की टीम पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को भी सूचना दी गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...