CG में डॉक्टर की मौत: दो बाइक में आपस में हो गयी टक्कर… हादसे में डाक्टर की चली गई जान… ड्यूटी के लिए आने के दौरान सड़क हादसे का हुए शिकार

दो बाइक में आपस में हो गयी टक्कर… हादसे में डाक्टर की चली गई जान

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में आज भीषण सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई है। डाक्टर का नाम चंद्रेश श्रीवास बताया जा रहा है, जो ड्यूटी के लिए चांपा आ रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी, घटना में डाक्टर की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसा बिर्रा मुख्य मार्ग हथनेवार गांव के मेन रोड पर घटी है। मृत डाक्टर चंद्रेश मुख्यमंत्री शहरी एवं स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित हाट बाजार मोबाइल यूनिट क्लीनिक में डॉक्टर के पद पर पदस्थ थे।

जानकारी के मुताबिक चंद्रेश ड्यूटी के लिए नगरपालिका चांपा आ रहे थे, उसी दौरान दूसरी ओर से एक और मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 युवक शत्रुघ्न निषाद, शांतनु निषाद , मनोज निषाद निवासी चोरहा देवरी कोरबा से अपने गांव वापस लौट रहे थे। दोनों बाइक में टक्कर हो गयी। टक्कर में चारो लोग घायल हो गये।

तुरंत सभी को अस्पताल के लिए भेजा गया, जहां डाक्टर चंद्रेश को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं तीन युवक घायल हैं। शत्रुघ्न को कोरबा रेफर किया गया है। वहीं बाकी दो घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...