CG 07 पासिंग वाहनों को टैक्स फ्री करने की मांग: भाजपा भिलाई ने टोल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, बीजेपी के पदाधिकारियों ने कहा – भिलाई-दुर्ग वासियों को लंबे समय से इसका इंतजार

भारतीय जनता पार्टी, जिला भिलाई के अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला भिलाई के अध्यक्ष अमित मिश्रा व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के सयुक्त नेतृत्व में वर्षों पुरानी जनहित की मांग दुर्ग अंजोरा बाई पास में C.G. 07 पासिंग वाहनों को छूट देने व राहत देने की मांग को लेकर टोल प्रबंधक को ज्ञापन सौपा गया।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि यह भिलाई दुर्ग वासियो का बहुत पुरानी मांग है अन्य जगहो में स्थानीय पासिंग गाड़ियों से टोल टैक्स नहीं लिया जाता है और भिलाई दुर्ग वासियों को यह छुट व राहत क्यों नहीं ? टोल टैक्स मेनेजमेंट स्थानीय वाहनों और जिले वासियों के लिए टोल फ्री किया जाए ऐसा मांग भाजपा ने किया है।

भाजपा के द्वारा कहा गया है की भिलाई – दुर्ग के निवासियों को वर्षों से इस राहत की प्रतिक्षा है। यह जनहित की मांग यदि पुरी नहीं होती है तो भाजपा युवा मोर्चा उग्र प्रदर्शन हेतु बाध्य होगी।

ज्ञापन देने वालो मे प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित मिश्रा (अध्यक्ष), रितेश ठाकुर (महामंत्री युवा मोर्चा) विशाल दीप नायर (महामंत्री युवा मोर्चा) , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, पी. राज, उमेश वर्मा, कृष्णा दिवेदी,राहुल झा जिला कोषाध्यक्ष् मोहनीश काले, नवीन सिंह, प्रमिला दुबे ,भारती बैनमकवाना,सुगंधी लोनी ,कन्चन लोधी,सरोज सिंह , विनय सेन प्रदीप पाण्डेय ,सुभाष पंडित ,मनीष पिपरोल शशिकला चौहान ,प्रभु चौधरी, यश सोनी ,संजु ठाकुर आदि उपस्थित हुए। जानकारी युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...

मंत्रालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी : जॉब...

धमतरी। मंत्रालय में नौकरी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में धमतरी...

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...