बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में डंप AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला गांव के जंगल में जवानों ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नक्सली हथियारों के डंप का पता लगाया है। बरामद सामान में AK-47 रायफल, अन्य रायफल, 9 एमएम पिस्टल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर भैरमगढ़ थाना पुलिस और DRG की टीम को उतला गांव के जंगल की ओर रवाना किया गया।

बरामद हथियार को लाया गया थाने
जंगल में तलाशी अभियान के दौरान जवानों को एक स्थान संदिग्ध नजर आया। इसके बाद इलाके की बारीकी से जांच की गई, जिसमें जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद हुआ। सुरक्षाबलों ने सावधानीपूर्वक हथियार और गोला-बारूद को बाहर निकालकर कब्जे में लिया। बरामद हथियार और अन्य सामग्री को भैरमगढ़ थाना लाया गया है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना बनी मददगार
पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उनसे संगठन की गतिविधियों तथा पूर्व में हुई घटनाओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...

मंत्रालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी : जॉब...

धमतरी। मंत्रालय में नौकरी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में धमतरी...

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...