सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप, जानिए कैसे खुला हत्याकांड का राज…

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया है। मृतका की पहचान 33 वर्षीय संतोषी के रूप में हुई है। वह आरोपी मनोज उरांव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। परिजनों ने महिला की हत्या का आरोप उसके लिव-इन पार्टनर पर लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, 27 अगस्त को संतोषी और मनोज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान मनोज ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को घर के सेप्टिक टैंक में डालकर छिपा दिया और मृतका के भाइयों को गुमराह करता रहा।

रक्षाबंधन पर घर नहीं पहुंची तो बढ़ा शक

रक्षाबंधन के मौके पर जब संतोषी अपने मायके नहीं पहुंची तो उसके भाइयों को चिंता हुई। उन्होंने बहन की तलाश शुरू की। इसी दौरान घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक का ढक्कन अधखुला मिला और आसपास तेज दुर्गंध भी आ रही थी। संदेह होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुलवाकर शव बाहर निकाला। शव काफी सड़-गल चुका था। मौके पर फॉरेंसिक और मेडिकल टीम ने पहुंचकर आवश्यक जांच और साक्ष्य जुटाए।

5 सितंबर से फरार है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी मनोज उरांव फरार है। बताया जा रहा है कि वह 5 सितंबर से लापता है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले में हत्या समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश के साथ ही पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। करीब एक महीने बाद सेप्टिक टैंक से शव मिलने की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...