छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के 20 नेताओं-कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द, घर वापसी का रास्ता साफ

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह फैसला प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू की ओर से निष्कासन रद्द करने का आदेश जारी किया गया है।

पांच जिलों के नेताओं को मिली राहत
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पहली सूची में रायपुर, मुंगेली, गरियाबंद, कोंडागांव और राजनांदगांव जिले के निष्कासित नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।

रायपुर से आनंद कुकरेजा, पूनम पांडेय और विशाल रजानी का निष्कासन रद्द किया गया है। वहीं मुंगेली से पार्षद विनय चोपड़ा को भी पार्टी ने राहत दी है।

गरियाबंद जिले से गोरेलाल सिन्हा, राधोवा महाड़िक, भविष्य प्रधान, ऋतिक सिन्हा और भानुप्रताप साहू का निष्कासन रद्द किया गया है। कोंडागांव से सुशील सोनी का नाम सूची में शामिल है।

राजनांदगांव के सबसे ज्यादा नाम
इस सूची में राजनांदगांव जिले से सबसे ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। निष्कासन रद्द होने के बाद इन नेताओं की कांग्रेस संगठन में दोबारा सक्रिय भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आदेश में क्या कहा गया?
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अनुशासन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार संबंधित कांग्रेसजनों का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। आदेश प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

इस फैसले के बाद लंबे समय से पार्टी से बाहर चल रहे नेताओं की कांग्रेस में वापसी का रास्ता साफ माना जा रहा है। वहीं संगठन में उनकी आगामी भूमिका को लेकर भी अटकलें शुरू हो गई हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वत के नोट जेब से मिले, फिर भी नहीं...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वत के एक पुराने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी के पास से रकम बरामद...

महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय...

पिता ने किया जीवित बेटी का पिंडदान : मुस्लिम...

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा क्रमांक-3 में एक पिता द्वारा अपनी जीवित बेटी का पिंडदान किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा...

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...