भाइयों ने ली इकलौती बहन की जान: शादीशुदा बहन का किराएदार से था अवैध संबंधों का शक… पैर बांधकर तालाब में डाल गए… पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

भाइयों ने ली इकलौती बहन की जान

धौलपुर। पूर्वी राजस्थान के धौलपुर (Dholpur) जिले के बसई डांग थाना इलाके में निभी का ताल में मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है. महिला की हत्या (Murder) की गई थी. हत्या का आरोप महिला के तीन सगे भाइयों पर लगा है. महिला के देवर ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस की प्रांरभिक जांच में हत्या की वजह अवैध संबंध मानी जा रही है. महिला के पैर बांधकर तालाब में फेंक दिया गया था. महिला के दूसरे किराएदार से अवैध संबंध होने की बात सामने आई है. इससे गुस्साए उसके भाइयों ने उसे मार डाला. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. हत्या किस तरह की गई थी इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.

बसई डांग थानाप्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि महिला की पहचान अनीता प्रजापत (35) के रूप में हुई है. वह आगरा की रहने वाली थी. इस संबंध में महिला के देवर ने केस दर्ज कराया है. महिला का पीहर आगरा के मधु नगर और ससुराल गणेश नगर दयाल बाग में है. महिला की शिनाख्त उसके देवर लखन कुमार ने की है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनीता का पति मानसिक रूप से बीमार है. इसके चलते वह अपने पति को लेकर आगरा में ही किराए के मकान में रह रही थी.

वहां उसके दूसरे किराएदार से अवैध संबंध हो गए थे. पीहर पक्ष को उसके अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी. बताया जा रहा है कि इस पर भाइयों ने महिला को समझाया था लेकिन उसका उस पर कोई असर नहीं हुआ. बीते 22 जून को महिला के भाई लोकेश, राजू और विकास उसे ससुराल से अपने साथ पीहर ले जाने की बात कहकर ले गए थे. उसके बाद शुक्रवार को बसई डांग इलाके के निभी का ताल में महिला का शव पड़ा मिला था.

महिला के पैर बंधे होने के कारण पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी. बाद में महिला की पहचान होने पर उसके तीन भाइयों के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज किया गया है. अनीता अपने भाइयों की इकलौती बहन थी. अनिता के चार भाई हैं. थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...