काल के गाल में समा गए 26 लोग: भीषण सड़क दुर्घटना… चलती AC बस में अचानक लगी आग… 26 यात्रियों की जिन्दा जलकर हो गई मौत, टायर फटने के बाद पलटी गाड़ी

काल के गाल में समा गए 26 लोग

डेस्क: महाराष्ट्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक नागपुर से मुंबई की ओर जा रही बस बुलढाणा के सिंदखेड़ में राजा शहर के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर हादसाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद सिटी लिंक ट्रेवल्स की बस में भीषण आग लग गई. बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस हादसे में 26 यात्रियों की मौत हो गई है. फिलहाल बस में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया है. वहीं शिंदे सरकार ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. वहीं सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस घटनास्थल पर जाएंगे.

बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन्र ने पीटीआई को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस का टायर अचानक फट गया, जिसके बाद ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस एक खंभे से जा टकराई. इसके बाद वह एक डिवाइडर से जा भिड़ी, जिससे आग में तुरंत आग लग गई. लोगों को बस से निकलने का मौका नहीं मिल पाया. किसी तरह कुछ लोग ही बस से बाहर निकल पाए हैं.

वहीं बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन्र ने बताया कि हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ था. हादसे के वक्त बस में 32 लोग सवार थे, जिनमें 26 लोगों की मौत की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस का ड्राइवर सुरक्षित है. हादसे के कारण रास्ता बाधित हो गया. फिलहाल ट्रैफिक पुलिस जल्द से जल्द एक्सप्रेस वे को फिर से शुरू करवाने की कोशिश कर रहे हैं.
सीएम ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने इस भीषण दुर्घटना से व्यथित होने की बात कहते हुए घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. हादसे की जानकारी होते ही सीएम शिंदे ने बुलढाणा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर संपर्क किया और घटना की जानकारी ली. उन्होंने दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए घायलों को सरकारी खर्च पर तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.

अमित शाह से जताया दुख
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया- महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है. दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं. प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...