CG – रेलवे फाटक के बीचों-बीच ट्रक में लगी भीषण आग: OHE लाइन के संपर्क में आने से हुआ हादसा… ट्रक पूरी तरह जलकर खाक… ड्राइवर ने जैसे-तैसे बचाई अपनी जान, 4 घंटे तक बंद रहा ट्रेनों का आना-जाना

रेलवे फाटक के बीचों-बीच ट्रक में लगी भीषण आग

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित सकरेली रेल्वे फाटक के बीचों-बीच बिजली तार के चपेट में आने से ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रक ड्राइवर ने जैसे-तैसे अपनी जान को बचाया। लेकिन आग लगने की वजह से ट्रक जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है की ओएचई लाइन के संपर्क में आने से ट्रक में भीषण आग लग गई।

इसके बाद इसकी सूचना दमकल की टीम और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई। कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना के बाद NH 49 पर लंबा जाम लग गया। करीब चार घंटे तक हावड़ा-मुंबई रूट पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहा।

घटना के बाद रेलवे की इमरजेंसी रिलीफ व्हीकल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक को क्लियर करवाया। इसके कारण इस रूट की कई ट्रेनें आउटर या स्टेशनों में रोक दी गई थी। बीती रात से यात्री ट्रेनों में ही फंसे रहे। हालांकि ट्रैक क्लियर होने के बाद अब ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। वहीं हाईवे पर फिर से आवागमन शुरू हो गया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को रात करीब 11.30 बजे यह हादसा हुआ था। ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रक में टायर लोड था, गाड़ी ओवरलोड थी। जिसकी वजह गाड़ी ओएचई तार से टकरा गई। वहीं ड्राइवर ने किसी तरह से कूदकर जान बचाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3...

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जूनापारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ...

एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी स्नेहिल अधिरवार ने अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...