दुर्ग संभाग की लीनिमा साहू का GGU में PHD के लिए हुआ सिलेक्शन: KTU की पूर्व छात्रा और गेस्ट स्कॉलर है लीनिमा… HOD मोहंती ने जताई खुशी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग से वर्ष 2021 में उत्तीर्ण छात्रा लीनिमा साहू ने बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए प्रवेश पाया है। विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मोहंती के मार्गदर्शन में उन्होंने यह सफलता अर्जित की है। उनके इस उपलब्धि पर उनके परिजनों ने खुशी जताई है।

गौरतलब है कि, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा और अतिथि विद्वान लीनिमा साहू को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी गुरु घासीदास, बिलासपुर द्वारा आयोजित परीक्षा में चयनित होकर पीएचडी के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने 19 जून को पीएचडी की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। जिसमें उनका भी नाम शामिल है। इससे पहले लीनिमा ने दो बार नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।

आपको बता दें कि, लीनिमा दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिले के ग्राम गुधेली की रहने वाली और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना शोध कार्य पूरा करने की तैयारी में है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए लीनिमा का कहना है कि उन्हें जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मोहंती, विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव का मार्गदर्शन मिला था। विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मोहंती ने लीनिमा साहू को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उनके इस सफलता में माता -पिता और गुरुजनों का विशेष योगदान रहा है। पत्रकारिता के क्षेत्र में पीएचडी पूरी करने के बाद वे प्रोफेसर बनने के सपने को भी पूरा करेंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3...

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जूनापारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ...

एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी स्नेहिल अधिरवार ने अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...