चुनावी साल में PM मोदी का होगा पहला छत्तीसगढ़ दौरा: 7 जुलाई को आएंगे रायपुर… दो घंटे रहेंगे राजधानी में… फिर गोरखपुर के लिए हो जाएंगे रवाना

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। जानकारी के अनुसार आगामी 7 जुलाई को पीएम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस सम्बन्ध में प्रधानमन्त्री कार्यालय से आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमन्त्री के इस दौरे को छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में भी बूथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर सकते है, हालांकि अभी बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पीएम मोदी के रायपुर दौरे को संभावना जताई जा रही है कि, प्रधानमंत्री मोदी आमजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को दोहराएंगे।

NPG.COM में प्रकाशित खबर के मुताबिक पीएम मोदी के लिए दो घंटे का कार्यक्रम उनका तय किया गया है। पीएमओ ने अधिकारियों को इसी हिसाब से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री 7 जुलाई को भारतीय वायुसेना के विमान से सुबह 9.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद 9.50 बजे वे एयरफोर्स के हेलिकाप्टर से साइंस कालेज मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे। साइंस कॉलेज ग्राउंड पर उनका 10 बजे से 10.30 बजे तक सरकारी कार्यक्रम रहेगा।

इस मौके पर वे भारत माला और रेलवे के प्रोजेक्ट का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। सरकारी कार्यक्रम उनका आधा घंटा का रहेगा। उसके बाद 10.30 से 11.30 बजे तक प्रायवेट कार्यक्रम यानी पार्टी का कार्यक्रम होगा। इसमें वे आम सभा को संबोधित करेंगे। सरकारी कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनके साथ होंगे। आम सभा के तुरंत बाद पीएम मोदी 11.30 बजे हेलिकाप्टर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। 11.40 बजे वे एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।

जिला प्रशासन ने पीएम मोदी के दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। साइंस कॉलेज मैदान में तीन हेलीपैड बनाए जाएंगे। एसपीजी के निर्देशानुसार आजकल में हेलीपैड बनाने का काम प्रारंभ हो जाएगा। जाहिर है, प्रधानमंत्री की सुरक्षा की पूरी कमान एसपीजी के हाथ में होती है। एसपीजी के नार्म के अनुसार जिला प्रशासन तैयारी करता है। एसपीजी के अधिकारी एक-दो दिन में रायपुर पहुंच जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...