CG में BJYM अध्यक्ष पर हमला: दोस्त के साथ खाना खाने गए थे भाजयुमों अध्यक्ष… आरोपियों ने कर दिया हमला… पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोस्त के साथ खाना खाने गए थे भाजयुमों अध्यक्ष

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भाजयुमों अध्यक्ष पर चाकू से हमला किया गया है। घटना कुरूद थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में भाजयुमो अध्यक्ष और उनका साथी घायल हो गए है। दोनों को इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। वहीं हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा युवा मोर्चा कुरूद मंडल के अध्यक्ष अनुराग चन्द्राकर अपने साथी यशवंत साहू के साथ देर रात खाना खाने एक ढाबा में गए हुए थे। इस बीच शराब के नशे में चूर तीन युवकों ने ढाबा में ही तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया था। ऐसा करने स अध्यक्ष अनुराग चन्द्राकर ने मना तो किया, लेकिन युवकों ने उन पर उनके दोस्त पर हमला बोल दिया। हमले में अनुराग चन्द्राकर और उनके साथी घायल हो गए है। जिन्हे आनन-फानन में इलाज के लिए रायपुर लाया गया है।

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी धमतरी शहर के रहने वाले है। इनमें से लालबगीचा वार्ड में रहने वाला आरोपी मनीष कुमार साहू है। हटकेशर वार्ड में रहने वाला बिटटू उर्फ कृष्ण नायक है। इसके अलावा जोधापुर वार्ड में रहने वाला आरोपी ऋशम सोनी शामिल है। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ धारा 295, 506, 323, 326, 34 के तहत कार्रवाई चल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3...

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जूनापारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ...

एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी स्नेहिल अधिरवार ने अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...